Sunday, 27 March 2016

नीलू और गोलू





नीलू साइकिल आज बहुत खुश थी और हवा से बातें करते हुए तेजी से ढलान की ओर उतरी जा रहीथी  I नीले- नीले बादलों से बरसती हुई नन्हीं बूंदों और मिट्टी की सुगंध से खुश होती हुई वो सड़क केकिनारे लगे फूलों से लड़े हुए पेड़ों को देखने लगी की अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वोसंभलते संभलते भी ये गिरी और वो गिरी...धड़ाम की आवाज़ के साथ ही नीलू पीपल के पेड़ सेटकराकर चारो खाने चित्त होकर गिरी I टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलू का हैंडल बुरी तरह पूरा टेढ़ाहो गया, और घंटी छिटककर दूर जा गिरी I आधी कीचड़ में धंसी हुई नीलू ने बड़ी आशा से आसपासदेखा पर हलकी हलकी बूंदा-बांदी की वजह से सड़क बिलकुल सुनसान थी I थोड़ी देर पहले वालीचमचमाती हुई नीलू अब जगह-जगह से टूट फूट चुकी थी I उसे याद आया कि कैसे गोलमटोल गोलू,जो कितने प्यार से उसे उसे शोरूम में खरीदने गया था , नीलू को लेने के लिए जमीन पर लोट लोट कररोया था I छोटी-छोटी चमचमाती हुई शो रूम की बत्तियों में नीलू का नीला रंग और भी खूबसूरत लगरहा था I उसकी घंटी भी बिलकुल अलग तरह की थी जिसके बजने पर गाने के एक मधुर धुननिकलती थी I हैंडल के आगे एक छोटी सी लाल रंग की बॉस्केट थी जिसे ज्यादा खूबसूरत दिखाने केलिए शो रूम के मालिक ने उस बास्केट के अंदर गुलाब और गेंदे के फूल रखे हुए थे I शायद उसकीइन्हीं सब खूबियों के कारण उसकी कीमत भी सबसे ज्यादा थी I सभी साइकिले धीरे-धीरे बिकती चलीजा रही पर नीलू की कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण उसे कोई खरीदने के लिए तैयार नहीं हो रहा थाइसलिए नीलू को अपने ऊपर बहुत घमंड हो गया और वो खुद को सबसे श्रेष्ठ समझने लगी थी I परगोलू तो जैसे ही शोरूम के अंदर आया था वो पापा का हाथ छुड़ाकर सीधे नीलू के पास भागा था औरउसे एकटक देखने लगा था I तभी उसके पापा की नज़र नीलू पर लगे महंगे प्राइज़ टैग पर पड़ी और वेगोलू को खींचकर दूसरी साइकिल की तरफ़ खींचकर ले जाने लगे पर गोलू ने वही जमीन पर लोटनाशुरू कर दिया दिया I उसके मामी पापा उसे जितना समझाने की कोशिश करते वो उतने ही जोर सेरोते हुए कहता-" पापा, मुझे हमेशा से ऐसी ही साइकिल चाहिए थी और आपने प्रोमिस भी किया थादिलवाने का..अब मैं कोई भी दूसरी साइकिल नहीं लूंगा I "
तभी उसकी मम्मी गोलू को जमीन से उठाते हुए बोली-" जब हम गोलू के लिए ही साइकिल लेने आयेहैं तो दिलवा दीजिये उसे उसकी मनपसंद साइकिल I "
पापा ने गोलू की तरफ देखा जो अपना रोना छोड़कर पापा की तरफ देख रहा था I उसका गोल मटोलऔर मासूम चेहरा देखकर पापा को बड़ा लाड़ आया और उन्होंने उसे गोदी में उठाते हुए कहा-" सच कहूँ, तो मुझे भी ये नीली साइकल बहुत पसंद हैं I "
गोलू ये सुनकर खिलखिलाकर हँस पड़ा I
और वह गोदी से उतरता हुआ फिर से नीलू के पास जाकर खड़ा हो गया I पापा ने मुस्कुराते हुए शोरूमके मालिक को पैसे दिए और घर का पता एक पर्ची में लिखकर दे दिया और फिर गोलू उनके साथउछलता कूदता हुआ मम्मी पापा के साथ चला गया I
उनके जाने के बाद मालिक ने एक मजदूर को बुलवाकर नीलू को एक ठेले पर लदवा दिया और गोलू केघर की तरफ रवाना कर दिया I एसी की ठंडी हवाओं से निकल कर पहली बार नीलू ने चिलचिलातीगर्मी और गाड़ियों से निकलते काले धुओं को देखा था I उसे इन सब कष्टों को सहने की बिलकुल भीआदत नहीं थी इसलिए उसने उसी समय गोलू को अपना दुश्मन मान लिया, जिसकी वजह से उसे ठंडेऔर खूबसूरत शोरूम से निकलकर इन भीड़ भडाको वाली सड़कों में धूल और मिट्टी खाने के लिएमजबूर होना पड़ रहा था I जगह जगह गड्ढों के ऊपर से निकलते हुए उसे बार बार लग रहा था कि वोअब गिरी तो तब गिरी I खैर किसी तरह से उसे इन सब कलाबाज़िओं के साथ ले जाते हुए ठेले वाले नेएक संकरी गली पकड़ी जहाँ नीलू ने देखा कि गोलू अपने पापा के साथ खड़ा उसके आने की ख़ुशी मेंकूद-कूद कर ताली बजा रहा था I धूप के कारण गोलू के गाल सेब की तरह लाल हो गए थे I
नीलू को अपने वेलकम के लिए गोलू को उसके पापा के साथ खड़ा देखकर बहुत ख़ुशी हुई I जैसे हीठेला गोलू के पास पहुँचा , उसके पापा ने बड़ी ही सावधानी से उसे ठेले से उतरा और स्टैंड लगाकरसावधानी से  खड़ा कर दिया I गोलू ख़ुशी के मारे नीलू को पकड़ते हुए चीखा-" मेरी साइकिल दुनियाँकी सबसे अच्छी साइकिल है I "
तब तक मम्मी हँसते हुए आई और बोली-"तुम बहुत देर से सड़क पर भूखे खड़े हो I इसे अभी गैराज़ मेंरख दो शाम को पार्क में चलाना I
मम्मी की बात मानते हुए गोलू ने नीलू को गैराज़ में रख दिया और वहाँ से चला गया I नीलू को गैराज़में अकेले रहना बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा था और उसे रह रह कर गोलू पर गुस्सा आ रहा था Iउधर गोलू तो पूरे समय मम्मी से शाम होने के बारे में पूछ रहा था I शाम होते ही गोलू दौड़ता हुआनीलू के पास आया और पापा से बोला-" पापा, मुझे प्लीज़ एक राऊन्ड तो लगाने दो I"
पापा हँसते हुए बोला-" एक नहीं तुम दो राउंड लगाओ, आखिर तुम्हारी फेवरेट साइकिल हैं I "
नीलू तो वैसे ही गोलू से गुस्सा बैठी थी I जैसे ही गोलू ने उसे चलाना शुरू किया और ढलान की तरफ़जाते समय ब्रेक लगाए तो नीलू रुकी ही नहीं I
गोलू डर के मारे पापा को बुलाने लगा I पापा घबराकर उसे पीछे दौड़ते हुए कह रहे थे-" ब्रेक जोर सेदबाओ I "
पर तब तक नीलू ने इतना तेज भागना शुरू कर दिया कि बेचारा गोलू धड़ाम से सड़क पर गिर पड़ा I
पापा ने देखा कि गोलू के हाथ पैर बुरी तरह छिल गए थे Iवोये देखकर वो भी घबरा गए और जैसे हीगोलू को उठाने  को हुए गोलू जोर जोर से रोने लगा I.
ये देखकर पापा ने गोलू को तुरंत गोदी में उठाया और उसे अंदर लेकर चले गए I
थोड़ी देर बाद गोलू के यहाँ बगीचे में काम करने वाले माली काका ने नीलू को उठकर गैराज़ में वापसरख दिया I
नीलू नरम मुलायम घास के ऊपर गिरी थी इसलिए उसे बिलकुल भी चोट नहीं आई थी I
उधर गोलू की मम्मी ने उसे लापरवाही से साइकिल चलाने पर बहुत डाँटा और साइकिल को छूने से भीमन कर दिया I
पर गोलू दिन में एक बार चुपके से जाता और नीलू को प्यार करके लौट जाता  I अब नीलू को धीरे धीरेगोलू अच्छा लगने लगा था और वो चाहती थी कि गोलू उसे लेकर घूमने जाए पर पापा मम्मी के मनाकरने के कारण गोलू भी उसे नहीं चलाता था I बहुत दिनों सी नीलू कहीं बाहर ही नहीं गई थी ,इसीलिए आज इतना अच्छा मौसम देखकर नीलू खुद को रोक नहीं पाई थी और अकेले ही बरसात कामजा  लेने के लिए निकल पड़ी थी I पर संतुलन बिगड़ जाने की वजह सी आज इस मिट्टी और कीचड़में टूटी फूटी पड़ी थी I
नीलू ने सोचा, अब तो उसे कोई यहाँ से उठाकर कबाड़ी के यहाँ बेच देगा और फिर उसे भी टूटे फूटेसामन के साथ कहीं किसी कबाड़ख़ाने में पड़ा रहना पड़ेगा और ये सोचते ही उसका दिल भर आया I
 तभी उसे एक जानी पहचानी आवाज़ सुनाई दी I
नीलू ने उस ओर देखा तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा I
पापा का हाथ पकड़े हुए गोलू उसकी तरफ़ इशारा करके कह रहा था-" पापा, देखो, नीलू वहाँ पड़ी हुई हैं I
लगता हैं किसी ने उसे यहाँ लाकर पटक दिया I "
पापा नीलू की तरफ़ गुस्से से देखते हुए बोले-" उसे वहीं पड़ा रहने दो I ऐसी टूटी फूटी साइकिल लेकरतुम क्या करोगे ? हम उसी दुकान में चलकर हम एक अच्छी सी नई साइकिल ले लेंगे I"
नहीं पापा, मैं नीलू के अलावा और कोई साइकिल नहीं लूंगा I  हम इसी को ठीक करवा देंगे I "
तुम्हें याद हैं ना , इसी साइकिल के कारण तुम्हें कितनी चोट लगी थी I
पापा, उसमें नीलू की कोई गलती नहीं थी, मुझसे ही ब्रेक ठीक से नहीं लगे होंगे I
गोलू की बातें सुनकर नीलू फूट फूट कर रो रही थी I
उसने गोलू की तरफ़ देखा जो अपने पापा के साथ उसे घर ले जाने के लिए आ रहा था I आज नीलू कोपता चला कि वो बेकार ही बाहरी चमक दमक ओर दिखावे कि दुनियाँ को ही श्रेष्ठ मानते हुए अपनीसुंदरता और खूबसूरती पर इतने दिन तक घमंड करती रही पर सच्ची सुंदरता तो मन की सुंदरता हैंऔर जो गोलू के पास हैं I  फिर कभी भी नीलू किसी की बाहरी सुंदरता देखकर प्रभावित नहीं हुई और गोलू की सबसे अच्छी दोस्त बनकर उसके साथ रही I
 बाल भारती के अप्रैल 2016 अंक में मेरी बाल कहानी-" नीलू और गोलू "

Friday, 4 March 2016

जादुई बर्तन



आज भी इंटरवल के समय बच्चे जब खाना खाने के बाद अपनी बोतलों का आधा पानी फेंककर स्कूल के वाटर कूलर से पानी भर रहे थे तो बारह साल का राहुल पानी का दुरूपयोग देख कर बहुत दुखी हो रहा था I
रोज़ इंटरवल में ऐसा ही होता था I बच्चों की बोतल का पानी दोपहर तक सुबह जितना ठंडा नहीं रहता था इसलिए वे बोतल का पानी वाटर कूलर के पास ही फेंककर ठंडा पानी भर लेते थे I
राहुल जिस मोहल्ले से आता था वहाँ पर पानी की हर दूसरे दिन किल्लत मची रहती थी और सब लोग पैसे मिलाकर वाटर टेंकर मँगवाते  थे और एक-एक बाल्टी पानी के लिए लम्बी लाईन लगती थी I
सबसे दुःख की बात ये थी कि टैंकर का पानी भी बहुत गन्दा होता था , पर मजबूरीवश जैसे तैसे उसी पानी से काम  चलाना पड़ता था इसलिए उसे छानकर और उसमें फ़िटकरी डालकर सभी लोग उस पानी को स्वच्छ कर अपने उपयोग में लाते थे I
राहुल ने कई बार अपने दोस्तों को समझाने की कोशिश करी पर वे उसे कंजूस कंजूस कहकर चिढ़ाने लगे I
एक दिन राहुल क्लास टीचर से जाकर बोला-" सर, सभी छात्र अपनी बोतलों का पानी जमीन पर फेंक देते है जिससे पानी की बहुत बर्बादी होती है I "
क्लास टीचर ने उसकी बात को समझा और कहा-" ठीक है, मैं क्लास के बच्चों को समझाऊँगा I
उस दिन वर्मा सर ने पानी के महत्व के बारें में बच्चों को समझाया जिससे कुछ बच्चों ने पानी फेंकना बंद कर दिया पर कुछ लापरवाह बच्चों ने वर्मा सर की बातों की भी परवाह नहीं की I
वर्मा सर ने राहुल के कहने के बाद जब गौर करना शुरू किया तो उन्हें भी पानी की इतनी बर्बादी देखकर बहुत दुःख हुआ I
उन्होंने राहुल के साथ मिलकर बच्चों को सुधारने की एक और कोशिश करनी चाही I
राहुल ने वर्मा सर को एक आईडिया दिया जिससे वर्मा सर की आँखें ख़ुशी से चमक उठी और उन्होंने राहुल को गले से लगा लिया I
दूसरे ही  दिन प्रिंसिपल सर से कहकर वर्मा सर ने वाटर कूलर के पास एक काले रंग का बहुत बड़ा बर्तन रखवा दिया और बच्चों से पूछा -" क्या तुम्हें लगता नहीं है कि ये बर्तन थोड़ा सा अजीब है I
सभी बच्चों ने तुरंत उस काले रंग के बर्तन को देखा और उन्हें उसमें कई आकृतियाँ बनी दिखाई दी I
सर, इसमें तो सुनहरे रंग की एक परी बनी है..एक बच्चा बोला
हाँ..इसमें तो चमकीले रंग की नीली नदी भी है..दूसरा तपाक से आगे आकर बोला
बस फिर क्या था..बच्चे मस्ती के मूड में आ गए और बहुत  देर तक उस बर्तन के रंग, रूप और उस पर बनी आकृतियों के बारें में बताने लगे
कोई बर्तन में मोर ढूंढ रहा था तो कोई उसमें से खूंखार शेर को देख अचरज कर रहा था
थोड़ी देर बाद सबकी बात सुनने के बाद प्रिंसिपल सर बोले-" अब मैं तुमको इस बर्तन की वो खासियत बताता हूँ , जो तुममें से किसी को भी नहीं पता है
सभी बच्चों की आखें सर के चेहरे पर टिक गई और थोड़ी देर पहले का कोलाहल बिलकुल शाँत हो गया
चारों और पिनड्रॉप साइलेंस हो गया था I बच्चें दम साधे प्रिंसिपल सर के बोलने का इंतज़ार कर रहे थे
सर ने मुस्कुरा कर सभी बच्चों की तरफ देखा और बोले-" जिससे मैंने ये बर्तन खरीदा हैं, उसने मुझे बताया है कि ये बर्तन जादुई है I
जादुई..सभी बच्चों के मुंह से एक साथ निकला
हाँ..जादुई .. इस बर्तन में कितना भी पानी डाला जाए , ये बर्तन कभी नहीं भरता I
सभी बच्चें आश्चर्य से एक दूसरे का मुँह देखने लगे और असेंबली में खुसुर पुसुर शुरू हो गई
शाँत शाँत..प्रिंसिपल सर हँसते हुए बोले-" अब कल से पूरा इस स्कूल जादू के इस खेल को खेलेगा ..जो पानी तुम लोग जमीन पर फेंकते हो वो इस बर्तन में डालना और देखना कि ये बर्तन कभी भरेगा ही नहीं..
हाँ..हाँ..सर हम आज से ऐसा ही करेंगे ..कहते हुए सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान नाच रही थी
बस फिर क्या था सभी बच्चों के दिमाग में सिर्फ वो जादुई बर्तन नाच रहा था और सब बेसब्री से इन्टरवल का रास्ता देख रहे थे I
इन्टरवल  होते  ही  सबने  जल्दी  जल्दी  अपना  खाना  खत्म  किया  और भागे  वाटर  कूलर  से अपनी -अपनी  बोतलों  में ठंडा पानी भरने  के  लिए 
पर आज तो जैसे  चमत्कार  हो गया  था I जहाँ  रोज पानी की नदी बन जाती थी और सबको शाम तक छप - छप करके चलना पड़ता था वहीँ आज मैग्नीफाइंग ग्लास से भी अगर कोई देखता तो एक पानी की एक बूँद भी ज़मीन पर नज़र  नहीं  आती  I
सभी बच्चे उस जादुई में अपनी बोतलों का पानी डाल रहे थे कुछ शैतान बच्चे तो वाटर कूलर का पानी भी उस बर्तन में डाल रहे थे पर सच में वो बर्तन जादुई था , क्योंकि इतना सारा पानी डालने के बाद भी बर्तन खाली ही था I
इसी तरह से कई दिन बीत गए और बच्चे वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त हो गए पर पानी वो अब भी नियम से उस जादुई बर्तन में डालते और उसे कभी ना भरता देखकर दाँतों तले उँगलियाँ दबा लेते I
परीक्षाएँ शुरू होकर खत्म भी हो गई और बच्चे उत्सुकता से रिज़ल्ट वाले दिन की प्रतीक्षा करने लगे I
जिस दिन रिज़ल्ट मिलना था उस दिन सभी बच्चों को उनके मम्मी पापा के साथ स्कूल के पीछे खाली पड़े मैदान की तरफ़ भेजा गया I
सभी बच्चों के साथ साथ राहुल की क्लास के बच्चे भी उस बंजर और सूखे मैदान की और जाने से बहुत गुस्सा हो रहे थे I
पर सिर्फ राहुल था जो वर्मा सर की तरफ देखकर मुस्कुरा रहा था I
जैसे ही स्कूल के चौकीदार ने उस मैदान में जाने वाला स्कूल के पीछे का दरवाज़ा खोला ,सबकी  आखें आश्चर्य से फ़टी रह गई I सभी को ऐसा लग रहा था मानों वे स्वर्ग में आ गए हो I
जूही,मोगरा,गुलाब,चंपा,रजनीगंधा और अनेक रंगबिरंगे फूलों का संसार जैसे उस मैदान में उत्तर आया था I हरी,पीली,नीली गुलाबी और भी ना जाने कितने रंगों की तितलियाँ एक फूल से दूसरे फूल के ऊपर मंडरा रही थी I सुगन्धित फूलों को छूकर आते ठंडी हवा के झोंके ,बच्चों और उनके माता पिता को इस प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत करा रहे थे I तभी वहां पर प्रिंसिपल सर आए और बोले-" इतनी सारी रंगबिरंगी तितलियाँ,हरे भरे पेड़, चहचहाती चिड़िया और हज़ारों खूबसूरत फ़ूल मेरे इन प्रिया छात्रों के कारण ही आज यहाँ पर अपनी सुंदरता बिखेर रहे है I
बच्चों के मुंह से आश्चर्य से निकला -" हमारे कारण?
हाँ..याद है वो जादुई बर्तन..दरअसल तुम लोग पानी की बहुत बर्बादी  करते थे और बार बार समझाने पर भी नहीं मानते थे ,इसलिए राहुल ने ही हमें एक सुझाव दिया और आज नतीजा तुम्हारे सामने है
ये सुनते ही सब लोगो ने राहुल की तरफ देखा जो एक ओर खड़ा मुस्कुरा रहा था I
सबकी आखों में हैरत के भाव देखते हुए प्रिंसिपल सर मुस्कुराते हुए बोले-" दरअसल वो बर्तन जादुई नहीं था बल्कि राहुल के कहने पर हमने उसमें एक छोटा सा छेद कर दिया था और एक नली लगा दी थी जिसका पानी सीधे इस मैदान में आकर गिरता था I
इतवार वाले दिन राहुल खुद यहाँ आकर माली काका के साथ उनकी बागवानी में मदद करता  था और आज देखो..इस जैसा सुन्दर बगीचा पूरे शहर में कहीं  नहीं है

सभी छात्रों की आखों से ख़ुशी के आँसूं बह निकले I उनके माता पिता भी लज्जित थे जिन्होंने कभी बच्चों को पानी के महत्व के बारे में नहीं बताया पर आज इन महकते फूलों ने जैसे उन सबकी सोच को एक नई दिशा दे दी थी I सभी बच्चे और पैरेंट्स  राहुल को बधाई दे रहे थे और मन ही मन प्रतिज्ञा कर रहे थे कि अब वे कभी भी पानी को बर्बाद नहीं होने देंगे I
नंदन के फ़रवरी २०१६ अंक में प्रकाशित